Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण दस मार्च से, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

दरअसल, एक मार्च को कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के दौरान दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की गाड़ी ने जान-बूझकर इन छात्रों को टक्कर मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

09 Mar 2025

 बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण दस मार्च से, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण दस मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र कुछ मुद्दों को लेकर हंगामेदार रहने की संभावना है। खासकर जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

दरअसल, एक मार्च को कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के दौरान दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की गाड़ी ने जान-बूझकर इन छात्रों को टक्कर मारी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक मंत्री से विधानसभा में जवाब मांगने की योजना बना रहे हैं। विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक शंकर घोष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं।

हालांकि, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और तीन अन्य बीजेपी विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्हें पिछले महीने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

बजट सत्र के दूसरे चरण में राज्य सरकार के कुछ ही विभागों के बजटीय आवंटन पर चर्चा होगी, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, श्रम, पंचायती कार्य, ग्रामीण विकास, नगर निकाय और शहरी विकास विभाग शामिल हैं। लेकिन गृह विभाग जैसे अहम विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी, जिसे लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर गृह विभाग को चर्चा से बाहर रखा है, क्योंकि इससे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को असहज करने वाले कई सवालों का सामना करना पड़ता। गृह विभाग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास ही है, ऐसे में विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना सकता था।

सत्र के दौरान जिन विभागों पर चर्चा नहीं होगी, उनके बजट को 'गिलोटिन' प्रक्रिया के तहत बिना बहस के ही पारित कर दिया जाएगा। विपक्ष का कहना है कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए गृह विभाग से जुड़े अहम सवालों से बचना चाहती है।

बजट सत्र का यह दूसरा चरण 19 मार्च तक चलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण दस मार्च से, सरकार
दरअसल, एक मार्च को कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के दौरान दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News